Breaking News

ट्रक की चपेट में आने से कारोबारी की मौत

रामनगर। रामनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत 36 वीं वाहिनी पीएसी तिराहे के पास मंगलवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से टोटो रिक्शा कारोबारी की मौत हो गयी। शैलेश गिरी पड़ाव की तरफ जा रहा था इस बीच ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक शैलेश गिरी ग्राम शेरवां थाना जमालपुर, जिला मीरजापुर के मूल निवासी हैं। रामनगर के मलिया खाला मोहल्ले में किराए पर रह कर टेंगरा मोड़, बाईपास पर टोटो गाड़ी की एजेंसी चलाता था। शैलेश गिरी पड़ाव पर अपना काम निपटा कर टेंगरा मोड़ स्थित अपने एजेंसी से बाइक से लौट था कि पीएसी तिराहे के पास ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल शैलेश को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

शैलेश के सिर में गंभीर चोट आयी थी। जानकारी के अनुसार उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। वहीं दूसरी तरफ ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा और रामनगर पुलिस के हवाले किया।घटना स्थल पर पहुंची पत्नी बिन्दु गिरी तथा मां विमला का रोकर हाल बेहला था। शैलेश तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। पिता उमाशंकर गिरी दो वर्ष पूर्व जेल पुलिस से रिटायर हुए हैं। शैलेश को एक बेटा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button