Crime

झोपड़ी में घुसी बस,चार मरे ,छह घायल

हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के माधौगंज क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे यह हादसा उस समय हुआ जब हरदोई से उन्नाव जा रही निजी बस कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सड़क किनारे एक झोपड़ी नुमा घर में जा घुसी और घर के बाहर बैठे लोगों पर पलट गई। आनन फानन जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक तीन महिलाओं समेत चार की मौत हो चुकी थी वहीं बस में सवार गंभीर रूप से घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि हाईवे पर गड्ढे में बस का पहिया जाने से सॉफ्ट टूट गया और बस का ब्रेक फेल होने बाद बस अनियंत्रित होकर झोपड़ी नुमा घर में घुस गई। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला राहत बचाव में जुटा हुआ है।सूत्रों ने बताया जिले में कटरा बिल्हौर हाईवे पर थाना माधौगंज क्षेत्र में शेखवापुर गांव में अनियंत्रित बस एक झोपड़ीनुमा घर में जा घुसी। हादसे में शेखवापुर गांव निवासी अलाउद्दीन की पत्नी ननहक्की (50),उस्मान की पत्नी आशा (55),अली रजा की पत्नी मोमिना (40) और मोहम्मद शफी के 15 वर्षीय बेटे सूफियान की मौत हो गई।

सभी घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे कि तभी हरदोई से उन्नाव जा रही बस अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी और फिर पलट गई। जिससे मिट्टी की दीवार के मलबे में सभी दब गए।हादसे के वक्त बस में 25 यात्री सवार थे जिनमें छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)

गाजीपुर :कच्ची उम्र का प्रेम ……पूरा परिवार साफ

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button