Crime

बस के ट्रेलर से टकराने पर बस चालक की मौत, तीन दर्जन यात्री घायल

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के आदर्शनगर थाना क्षेत्र की बड़ल्या पुलिया पर एक वोल्वो बस के ट्रेलर से टकराने पर आज सुबह बस चालक की मौत हो गई जबकि करीब तीन दर्जन यात्री घायल हो गये।आदर्शनगर थाने के हैड कांस्टेबल अर्जुन सिंह के अनुसार दिल्ली से अहमदाबाद जा रही वोल्वो बस क्षेत्र के बडल्या पुलिया पर ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस चालक राकेश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालांकि कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button