Crime

सोनभद्र: तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस पलटी, 25 घायल

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में तीर्थयात्रियों को लेकर रामेश्वरम जा रही डबल डेकर बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 25 लोग घायल हो गए हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार बस्ती जिले से एक डबल डेकर बस पर 65 तीर्थ यात्री सवार होकर रामेश्वरम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। वह लोग बुधवार देरा रात जब मारकुंडी घाटी की दूसरे मोड़ पर पहुंचे तभी बस एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली व गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से 40 वर्षीय चतुर्भुज, 55 वर्षीय निर्मला, 60 वर्षीय श्रीकांति, 32 वर्षीय भीम उपाध्याय, 62 वर्षीय पुजारी शर्मा, 61 वर्षीय सुभाष राय 60वर्षीय सावित्री बोईन, 65 वर्षीय रामसकल, 65 वर्षीय शंभू, 56 वर्षीय दयाराम 65 वर्षीय कृष्णा, 65 वर्षीय सूर्यनारायण, 50 वर्षीय प्रमिला, शीला, 63 वर्षीय विजय, 65 वर्षीय रामचंद्र, 65 वर्षीय रविंद्र नाथ, कमलावती, 19 वर्षीय विवेक, 65 वर्षीय कपिल मुनि, 60 वर्षीय जनक, 55 वर्षीय गिरिजेश, 62 वर्षीय मांडवी, 55 वर्षीय नेबुलाल व 48 वर्षीय सरोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों में से चतुर्भुज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया जबकि बाकी तीर्थ यात्रियों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी शिव प्रकाश वर्मा ने बताया कि डबल डेकर बस में कुल 65 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 25 लोग घायल हुए हैं, जिसमें तीन यात्रियों को अधिक चोटें आई हैं। सभी तीर्थ यात्री बस्ती जिले से रामेश्वरम दर्शन करने के लिए जा रहे थे। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button