Breaking News

सपा नेता के तीन मंजिला होटल पर चलेगा बुलडोजर

सुलतानपुर । तीन सितारा होटल पर बुलडोजर चलेगा। वह इसलिये कि होटल मानचित्र के विपरीत बनाया गया है। इस आशय से संबंधित नोटिस एस डी एम सदर सीपी पाठक ने होटल मालिक को दिया है। होटल मालिक सपा नेता है।

कोतवाली नगर के गोराबारिक अमहट में है होटल

मामला कोतवाली नगर के गोराबारिक अमहट का है। लखनऊ-बलिया मार्ग पर शहर से दो किलोमीटर की दूरी पर होटल कियान क्लार्क होटल है। इस होटल का मालिक सपा नेता कमर अब्बास है। जिसे एसडीएम सीपी पाठक ने नोटिस जारी किया है। दरअस्ल धम्मौर थाना अंतर्गत करमपुर परवरभार निवासी संदीप सिंह ने मामले की शिकायत एसडीएम से की थी। जिसमें विनियमित क्षेत्र के जेई ने 21 दिसंबर 2020 को जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को दिया था।

दो साल पहले ही जांच में हो गया था खुलासा

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि होटल का निर्माण स्वीकृत मानचित्र 204/2013 के विपरीत किया गया है। 29 दिसंबर 2020 को इस संबंध में होटल मालिक कमर अब्बास को नोटिस जारी की गई थी। कई पेशी के बाद भी वे एसडीएम कोर्ट में हाजिर नहीं हुये। जिसके बाद अब एसडीएम ने बिल्डिंग गिराने के निर्देश दिये हैं।

क्लार्क अवध की फ्रेंचाइजी के रूप में चल रहा होटल

एसडीएम ने अपने आदेश में ये भी कहा है कि 30 दिनों के अंदर निर्माण को गिरा लें अन्यथा प्रशासन इसे गिरवायेगा। बतातें चले कि कियान क्लार्क होटल लखनऊ के होटल क्लार्क अवध के फ्रेंचाइजी के रूप में चल रहा है। उधर इस मामले में जब होटल मालिक कमर अब्बास से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button