CrimeState

अतीक के करीबी माफिया के आवास पर चला बुलडाेजर,उमेश पाल के दूसरे गनर की भी मृत्यु

प्रयागराज : राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी के मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के बुलडोजर ने बुधवार को नेस्तानाबूद कर दिया।मौके पर विकास प्राधिकरण के अधिकारी, कई थानों की पुलिस और आरएएफ के जवानों ने मकान को चारों तरफ से घेरकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मकान से दो राइफल और तलवार समेत अन्य घातक सामान बरामद किया है जिसके बाद मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गयी।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के दौरान शूटरो की गोलबारी में घायल सिपाही की बुधवार शाम उपचार के दौरान यहां मृत्यु हो गयी।राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके एक सुरक्षाकर्मी की पिछले सप्ताह गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस हमले में अधिवक्ता उमेश का दूसरा सुरक्षाकर्मी राघवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे बाद में लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान लाया गया था जहां आज शाम उसकी मृत्यु हो गयी।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button