Breaking News

कारोबारी की हत्या के आरोपी इंस्पेक्टर के घर पर चला बुलडोजर

लखनऊ : कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के मुख्य आरोपी बर्खास्त पुलिस निरीक्षक जगत नारायण सिंह के चिनहट क्षेत्र में किये गये अवैध निर्माण को लखनऊ विकास प्राधिकरण के दस्ते ने रविवार को बुलडोजर चला कर जमीदोज कर दिया।अधिकृत सूत्रों ने बताया कि सराय शेख के देवराजी विहार में जगत नारायण ने लविप्रा से नक्शा पास कराये बिना 900 वर्ग फिट जमीन पर तीन मंजिला मकान बना रखा था। लविप्रा ने पिछले साल दो दिसम्बर को इस सिलसिले में एक नोटिस जारी कर नौ दिसंबर को न्यायालय में पेश होने को कहा था। इस मामले में उसे एक और मौका दिया गया मगर कोई कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुआ जिसके बाद मार्च में न्यायालय ने मकान के ध्वस्तीकरण के आदेश दिये।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button