NationalUP Live

काशी में बसपा ने भाजपा पर किया हमला

वाराणसी। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा आज वाराणसी दौरे पर रहे। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद काशी के प्रबुद्धजनो के सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने को भाजपा ने कुछ नही किया। जब सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दे दिया एक साल पहले 5 अगस्त को भूमि पूजन भी हुआ लेकिन अबतक सिर्फ धोखा ही मिला।अयोध्या जब हम गए तो हमें रोकने की कोशिश की गई। पहले हम नही समझे पर जब हमने भ्रमण किया तब हमें समझ मे आया कि हमे क्यो रोका गया? वहाँ मंदिर के नाम पर कुछ है ही नही वहाँ न नींव पूजन हुआ न भूमि पूजन हुआ सिर्फ ईँट पूजन हुआ।

सभी पंडितों ने कहा की 5 अगस्त का दिन शुभ नही है। मंदिर के नाम पर लगभग 10 हजार करोड़ रुपये आये पर अभी तक कुछ नही हुआ। यह लोग धर्म के नाम पर लुटने और वोट मांगने का काम करते है हम हिसाब मांग रहे है तो नहीं दे रहे है। ठीक है इनके पास बुलडोजर है पर कब तक डरेंगे? अगर उठकर खड़े हो जाइए अगर उठकर खड़े नही होंगे तो आप परशुराम जी के वंशज नहीं कहलाएंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद जब हमने देखा की शिव पंचायत था शिव कचहरी और वट वृक्ष था सभी पौराणिक मन्दिरो को तोड़ दिया गया। काशी के पंडित देखते रहे यहाँ के ब्राह्णण भी चुप है ये भी नही कहते कि क्या हो रहा है।

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button