Breaking News

बृजमनगंज पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास

भीड़भाड़ व संवेदनशील एरिया में हुआ पैदल गश्त अभियान

महराजगंज। आगामी त्यौहार के मद्देनजर बृजमनगंज पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्र के नेतृत्त्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं नागरिकों में सुरक्षा की भावना विकसित करने के लिए बृजमनगंज थाना पर दंगा नियंत्रण योजना के तहत पुलिस ने दंगाइयों एवं अराजक तत्वों उपद्रवकारियो से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण ड्रील का अभ्यास किया गया। इसके साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उपनिरिक्षक प्रिंस कुमार, उपनिरिक्षक उमाकांत सरोज, उपनिरिक्षक दिव्यप्रकाश,राजेन्द्र सिंह, अश्वनी सिंह मौर्य, अश्वनी मौर्य के अलावा थाना की फोर्स शामिल रही।

Related Articles

Back to top button