Crime

बाराती गाड़ी की चपेट में आने से दुल्हन के चाचा की मौत

औरैया । यूपी के औरैया में एक शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज कुछ बाराती वापस जाने लगे, तभी उनकी कार से एक दर्दनाक हादसा हो गया। दुल्हन के चाचा को कार ने कुचल दिया। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पूरा मामला बेला थाना क्षेत्र के झाबरा का है। जहां प्रमोद शाक्य की बेटी की बारात इटावा जिले से 27 जनवरी को एक गेस्ट हाउस में आई थी। सारी रस्में हंसी-खुशी निभाई जा रही थीं। तभी देर रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. जिसपर कुछ बाराती अपनी कार से वापस जाने लगे। तभी सड़क के किनारे खड़े दुल्हन के चाचा मान सिंह बारातियों की गाड़ी की चपेट में आ गए। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button