UP Live

सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में दूसरी बार ब्रजेश कुमार बने ब्लाक अध्यक्ष

महराजगंज। विकास खंड मिठौरा के ब्लॉक सभागार में बुधवार को सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रदुमनम्न सिंह के नेतृत्व में मिठौरा ब्लॉक संघ का चुनाव किया गया। जहां पर लगातार दूसरी बार ब्रजेश कुमार ब्लाक अध्यक्ष बने।

सफाई कर्मचारी संघ के मिठौरा ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए ब्रजेश कुमार ,हंसराज और बांकेलाल ने देवदारी ठोकी। अध्यक्ष पद के लिए कुल 100 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। ब्रजेश कुमार को 75 और हंसराज को 23 व बांकेलाल को 2 मत प्राप्त हुए। ब्रजेश कुमार ने हंसराज को 50 मतों से हराकर ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए लगातार दूसरी बार बिजयी हुए।महामंत्री गिरधर,संप्रेक्षक प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष मानवेंद्र गुप्ता,संगठन मंत्री मधुबन यादव को बनाया गया।

नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारीयो को ब्लाक अध्यक्ष बृजेश ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव मे रामजीत गुप्ता,सत्येंद्र दुबे ने चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाई।इस अवसर पर मकबूल अहमद,पारस यादव,दिनेश कुमार,सुधाकर,जनार्दन, गोरखनाथ,मनोज पटेल,विनोद, संतराज यादव,महेंद्र शर्मा,योगेश मनोज पटेल आदि सफाई कर्मचारियों में उपस्थित रहे

VARANASI TRAVEL VARANASI YATRAA
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: