Crime

पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में सुजानगंज व थाना महराजगंज की संयुक्त टीम को 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक डॉ़ अजय पाल शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सुजानगंज रोहित कुमार मिश्रा व थानाध्यक्ष महराजगंज दिव्य प्रकाश सिंह द्वारा मय हमराही व कर्मचारीगण की सहायता से 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अर्न्तजनपदीय अपराधी लालू यादव उर्फ प्रवेश यादव पुत्र रामनयन निवासी ग्राम इमामपुर थाना खुटहन को बरपुर मोड़ से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button