CrimeUP Live

गंगा घाट के पास डूबे युवक का शव बरामद

भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र में सीतामढ़ी गंगा घाट पर शनिवार को डूबे किशोर का शव रविवार को कलिंजरा घाट पर मिला।पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र अन्तर्गत सीतामढ़ी गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो युवक शिवम विश्वकर्मा (19) पुत्र नगीना विश्वकर्मा व रवि कुमार गौतम (18) पुत्र नंदलाल गौतम निवासीगण ग्राम कुनौरा महादेव, थाना सरायममरेज, जनपद प्रयागराज गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। स्थानीय नाविकों द्वारा रवि को बचा लिया गया जबकि शिवम डूब गया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button