
भाजपा के पूर्व विस प्रत्याशी गेना घसिया ने पकड़ा सपा का दामन
पूर्व मंत्री ने माल्यापर्ण व सपा का गमछारूपी अंगवस्त्रम ओढ़ाकर किया स्वागत
दुद्धी, सोनभद्र– एक दशक पूर्व 2012 में हो रहे दुद्धी विधानसभा के चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे गेना प्रसाद घसिया ने गुरुवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सपा का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री आदिवासियों का कद्दावर नेता विजय सिंह गोंड ने माल्यार्पण व सपा का गमछा रूपी अंगवस्त्रम प्रदान कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी ज्वाइन करने के बाद गेना प्रसाद घसिया ने कहा कि मैंने कोई नई पार्टी ज्वाइन नहीं की है, बल्कि अपने घर में वापसी की है। मैं पूर्व में भी सपा का सिपाही रहा हूं। अखिलेश यादव के नेतृत्व व क्षमताओं में मुझे विश्वास है।
यह दुद्धी विधानसभा में निवास करने वाले आदिवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे नेता विजय सिंह गोंड़ हैं जिनकी प्रदेश स्तर पर अलग छवि है। श्री गोंड ने कहा कि गेना घसिया विकास विकासखंड के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कई बार गांव के प्रधान भी रहे हैं। वर्तमान में उनके सुपुत्र कामता प्रसाद घसिया गोहड़ा के प्रधान हैं। इनके आने से 7 मार्च को होने वाले मतदान में आदिवासियों की खासकर घसिया बिरादरी का एक बहुत बड़ा समर्थन मिलने जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, विनय जायसवाल उर्फ बिट्टू, राजू शर्मा, गौस मोहम्मद खान नगर अध्यक्ष, तैयब अली, मुजीब खान, तैयब अली, सूर्यमणि यादव, केदारनाथ जिला उपाध्यक्ष, कलामुद्दीन, हरिहर यादव, बुंदेल चौबे, बर्फी, दीपक जोहरी, मोनू जायसवाल सहित भारी संख्या में सपाई मौजूद रहे।



