Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल से निकाली तिरंगा यात्रा

दुद्धी, सोनभद्र- आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत दुद्धी भाजपा मण्डल ने टाउन क्लब मैदान से मोटरसाइकिल जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा क्षेत्र के बीड़र, रामनगर, काली मुहाल, शिवाजी तालाब होते हुए वापस टाउन क्लब मैदान से पहुंचा।

लोगों को सम्बोधित करते हुये डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि, बिपिन बिहारी, दिलीप पांडेय,मनीष जायसवाल, सुमित सोनी, प्रेम नारायण सिंह, मनोज सिंह, गोरख नाथ अग्रहरि, मनोज तिवारी, कुमार कुंदन ने कहा कि हमारे आन, मान और शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज तिरंगा देश के शौर्य, शांति और बलिदान का भी प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आह्वान पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आज़ादी के अमृत महोत्सव में भागीदार बनें और एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प से जुड़ें। आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर में तिरंगा फहराएं और देश की शान बढ़ाएं। इस दौरान सुनील जायसवाल बिल्लू, राजीव कुमार, विनोद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button