State

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान से फिर ले जाएंगे बहू

नई दिल्ली । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 23 जनवरी से जयपुर दौरा उनके और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए दो बड़ी खुशियों का गवाह बनेगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद जेपी नड्डा अगले तीन दिन जयपुर में ही स्टे करेंगे। उनके बेटे हरीश की शादी जयपुर की रिद्धि से हो रही है। इसलिए 25 जनवरी तक नड्डा अपने बेटे हरीश की वेडिंग सेरेमनी के फंक्शंस अटैंड करेंगे। 26 जनवरी को जयपुर से उनका परिवार बहू रिद्धि के साथ ही विदाई लेगा।

25 जनवरी को जेपी नड्डा के बेटे हरीश की शादी रॉयल अंदाज में जयपुर के ‘राजमहल पैलेस होटल’ में होगी। इसलिए 23 जनवरी की शाम बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के बाद नड्डा तीन दिन जयपुर में शादी समारोह की रस्मों को अटैंड कर पिता और समधि का फर्ज निभाएंगे। 23 से 25 जनवरी तक उनका जयपुर में ही ठहरने का प्रोग्राम है। 25 जनवरी को नड्डा के बेटे ‘हरीश’ की शादी जयपुर की ‘रिद्धि’ से है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button