Breaking News

भाजपा मण्डल दुद्धी ने ध्वजारोहण कर मनाया 42 वां स्थापना दिवस

दुद्धी, सोनभद्र– भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर के श्री पंचदेव मन्दिर प्रांगण में श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वन्देमातरम के साथ ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी उद्बोधन सहकार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित दुद्धी सिविल बार के सचिव मनोज मिश्रा व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि ने स्थापना दिवस पर संगठन के बारे में बताते हुए कहा बीजेपी अपने स्थापना दिवस से लेकर 14 दिनों तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। परिवारवादियों ने देश को आगे नहीं बढ़ने दिया, ऐसे दल लोकतंत्र के सबसे बड़े दुश्मन हैं। उन्‍होंने कहा कि तीन-चार पीढ़ियों ने खुद को न्यौछावर कर, राष्ट्रवादी पार्टी की नींव खड़ी की है। बीजेपी एक भारत, श्रेष्‍ठ भारत के मंत्र पर चल रही है। चार राज्‍यों में बीजेपी की डबल इंजन सरकार लौटी है। उन्‍होंने कहा कि इस बार का बीजेपी स्‍थापना दिवस तीन कारणों से अहम है। पहला कारण इस समय हम देश की आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहे हैं। दूसरा कारण तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां भी हैं और तीसरा भारत के लिए नए अवसर लगातार आ रहे हैं। जनकल्‍याण योजनाएं लाभार्थी तक पहुंच रही हैं और कोरोना काल में देश ने बड़ा लक्ष्‍य हासिल किया है।

उन्‍होंने अन्‍य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने वोट बैंक की राजनीति की। लेकिन बीजपी ने वोट बैंक की राजनीति को टक्‍कर दी है। बीजेपी वोट बैंक की राजनीति के नुकसान भी देश के लोगों को समझाने में सफल रही है। उन्‍होंने कहा कि लोगों का जीवन आसान बनाना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हम देश के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं, सबका साथ, सबका विकास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। परिवारवाद, देश की प्रगति में बाधक है।जिसके खिलाफ बीजेपी अकेले बोलती है, बीजेपी का राष्ट्रवाद के मुद्दे पर महासंघर्ष चलता रहेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू एवं संचालन मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण सिंह मोनू ने किया।

इस मौके पर जिलामंत्री दिलीप पांडेय, मण्डल उपाध्यक्ष सूरजदेव प्रसाद,दीपक गुप्ता,मनोज तिवारी, मण्डल कोषाध्यक्ष अरुण साहनी,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कुमार कुन्दन,अल्पसंख्यक मण्डल अध्यक्ष राफे खान,आईटी जिला सह संयोजक भोलू जायसवाल, शक्तिकेन्द्र संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह,भाजयुमो कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी,रमाशंकर गुप्ता,राजमणि यादव,वीरेंद्र कुमार,प्रदीप शर्मा,बुथ अध्यक्ष भानु सिंह,उदय गुप्ता,अवधेश कुमार,कर्मजीत यादव,संतोष कुमार,सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button