Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा ने पद यात्रा कर मांगा वोट

भाजपा सरकार ने किया है महिलाओं का सम्मान- निर्मला सुनील बाधवानी

देवरिया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती शर्मा के नेतृत्व में देवरिया नगर में पद यात्रा कर भाजपा को वोट देने का आग्रह किया। पद यात्रा कसया रोड केंद्रीय चुनाव कार्यालय से शुरू होकर सुभाष चौक,कचहरी,पोस्टमार्टम चौराहा,बस स्टेशन, राघव नगर,रामलीला मैदान होते हुये सुभाष चौक पर समाप्त हुआ।पद यात्रा में शामिल गुजरात सरकार की पूर्व मंत्री निर्मला सुनील बाधवानी ने कहा कि महिलाओं को जितना सम्मान भाजपा की सरकार में मिला है,उतना किसी और सरकार में नही मिला।

प्रदेश में दुबारा सरकार भाजपा की बनी तो कालेज की मेधावी छात्राओं मुफ्त स्कूटी दिया जायेगा, जिससे उनका जीवन बेहतर होगा। भाजपा की सरकार फिर आयी तो गरीब बेटियों को सामूहिक विवाह में 1 लाख रुपये की सहायता दी जायेगी,60 वर्ष से ऊपर के उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का लाभ भी दिया जायेगा।सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दुगुनी की जायेगी।निराश्रित महिलाओं,विधवाओं,बुजुर्गों तथा दिव्यांगों को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देकर मान बढ़ाने का काम किया जायेगा। इस दौरान भारती शर्मा , संजय राव, हेमंत मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय, मिनती सिंह,तारा सिंह,यशोदा देवी,विजय लक्ष्मी सिंह,ममता शाह,शांति देवी,किरन गोंड़ आदि रहे।

सबका साथ सबका विकास पर कायम है भाजपा- पवन मिश्र

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन देवरिया जनपद की सभी विधानसभाओ में किसान परिवारों से सम्पर्क करके भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने बरहज विधानसभा के ग्राम- पिपरा चन्द्रभान, देवरिया विधानसभा के ग्राम रजला, पथरदेवा के ग्राम परसिया, रामपुर गौंनरिया बाजार और रुद्रपुर विधानसभा के ग्राम बर्दगोनिया में उपस्थित होकर किसान परिवारों से सम्पर्क किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ सतत विकास कार्य करा रही हैं । लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का निर्माण कराया गया।

प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं जिसमें किसानो को कोई परेशानी नहीं हो रही है, पैसा सीधे किसानों के खाते में आ रहा है ,बिचौलियों का सफाया हुआ है। किसानों को फसली ऋण मोचन योजना के तहत किसानों को लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीबों का विवाह, वृद्धा पेंशन के तहत किसानों को पेंशन, आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले किसान भाइयों को लाभ दिया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रणविजय सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार किसानों की हितकारी है, किसानो की खुशहाली के लिये सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रितेश शर्मा, उमेश सिंह, विश्वविजय सिंह, रमेश सिंह, राजू मिश्र , रमेश सिंह, दिनेश सिंह, प्रिन्स शर्मा, नसीम मंसूरी नागेन्द्र सिंह, विनोद कुमार उपस्थित रहे।

भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर वोट की अपील की

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रचार के अंतिम दिन देवरिया नगर में हजारों मोटरसाइकिल से जुलूस निकाल भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया।भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विन्देश पाण्डेय के नेतृत्व में निकले इस मोटर साइकिल जुलूस में भाजयुमो कार्यकर्ताओ के साथ सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी,सदर विधानसभा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी और भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय भी इस मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल रहे।मोटरसाइकिल जुलूस बालाजी मंदिर के सामने से शुरू होकर कसया रोड ओवर ब्रिज,सुभाष चौक,डीएम बंगला, कोतवाली चौराहा,पोस्टमार्टम चौराहा,भटवलिया चौराहा,रामनाथ देवरिया, सीसी रोड,हनुमान मंदिर,दुर्गा मंदिर,शिव मंदिर,पोस्ट ऑफिस होते हुये सुभाष चौक पर समाप्त हुआ।

जहाँ उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि आज तो युवा नारा ही लगा रहे है जो राम को लाये है हम उनको लायेंगे।सपा, बसपा और कांग्रेस हमेशा से ही राम मंदिर के निर्माण को अटकाते, भटकाते और लटकाते रहें।भाजपा की सरकार फिर आयी तो हर गरीब पक्का मकान और आवासीय पट्टे की भूमि मिलेगी।एमएसपी पर गेहूं और धान की खरीद और मजबूत होगी।किसानों को सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली देने का काम किया जायेगा।गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान में देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान किया जायेगा।माँ अन्नपूर्णा कैंटीन में गरीबो को न्यूनतम दाम पर भोजन मिलेगा।2 करोड़ युवाओं को मुफ्त टैबलेट या स्मार्टफोन दिया जायेगा। इस दौरान शलभ मणि त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय,विन्देश पाण्डेय,अवध किशोर तिवारी,विष्णु अग्रवाल,अजय तिवारी,राजू मणि,राज दीक्षित,अमन शुक्ला,नितेश यादव,आकाश मिश्रा, ओम तिवारी,मयंक शर्मा,बृजेश प्रजापति,रूपेश सिंह,संदीप कुमार आदि रहे।

Related Articles

Back to top button