Breaking News

भाजपा के नेता तिजोरी नही, गरीबों का पेट भरते हैं : मौर्य

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी (सपा) पर भ्रष्टाचार और माफियावाद को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाते हुये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तिजोरी नहीं बल्कि गरीबों का पेट भरते हैं। जिले में फूलपुर और निजामाबाद , अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करते हुये श्री मौर्य ने गुरूवार को कहा कि जो हार रहा होता है वही झगड़ा करता है, फ़साद करता है। गुंडो को मत पालो और दबंगों को आगे मत बढ़ाओ, क्योंकि चुनाव हारने के बाद आप तो पतली गली से रफ़ूचक्कर हो जाओगे। लेकिन जिनको लड़ने के लिए आगे किया है, उनको कोई बचा नहीं पाएगा।

दत्तात्रेय धाम पर महर्षि दत्तात्रेय स्कूल पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का चुनाव को लेकर आगमन हुआ । जिसमें केशव प्रसाद मौर्य ने कहा निजामाबाद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी  मनोज कुमार यादव को पूर्ण बहुमत से जिता कर विधानसभा पहुंचाने की कृपा करें श्री मौर्या  ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के गरीब लोगों को उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, आवास योजना सहित बहुत सी सुविधाएं दी गई श्री मौर्या ने कहा निजामाबाद की जनता अबकी बार मनोज यादव को विकास पुरुष बनाकर विधानसभा में पहुंचाएं और सपा पर तंज कसते हुए कहा कि 2022 में सपा का सूपड़ा साफ करके उसका नया नाम समाप्त वादी पार्टी बनाना है सपा सरकार में गुंडों का बोलबाला था और हमारे सरकार में गुंडे माफिया आज जेलों में बंद है । अगर 2022 में हमारी सरकार बनती है तो हम हर गरीब को मुफ्त आवास देंगे हमारी सरकार में प्रधानमंत्री  ने कहा कि अब हम अपना देश गरीब मुक्त देश बनाएंगे जिसमें कोई भी गरीब ना रहे हम सभी को रोजगार देंगे इस कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष ऋषि कांत राय की अध्यक्षता में की गई इस मौके पर निजामाबाद विधानसभा प्रत्याशी श्री मनोज यादव जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय,विधानसभा संयोजक रतन गुप्ता जिलामहामंत्री सूरज श्रीवास्तव संतोष गौङ मंडल अध्यक्ष गगन कश्यप अनुपम कांत पांडेय सत्यनारायण भारती, चन्द्रेश गुप्ता,शैलेंद्र यादव शैलेश प्रजापति मनोज राय अजय राय रवि कश्यप अजय यादव समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button