Breaking News

अभियानों को गति देगा भाजपा किसान मोर्चा- कामेश्वर सिंह

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया की जिला टिफिन बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किसान कल्याणकारी योजनाओ के कारण प्रदेश का किसान खुशहाल हो रहा है, किसान मोर्चा भी सरकार और संगठन के कार्यक्रमो में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है, उन्होंने कहा कि किसानों के हित मे सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है हम सभी इसमें सहभागिता निभानी चाहिए।

30 मई को मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा 15 जून तक विभिन्न अभियान चलायें जाने है,इन सभी अभियानों में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी प्रभावी रूप से सहभागिता दर्ज करायेंगे।5 जून को किसान मोर्चा के जिम्मे कार्यक्रम है,जिसके तहत किसान मोर्चा के कार्यकर्ता तालाबों की सफाई,75 किसानों को पौधरोपण के लिये पौधे देंगे,किसान संवाद का कार्यक्रम करेंगे और किसानों का सम्मान करेंगे।यह सभी कार्यक्रम 2-2 घण्टे के होंगे यानी आठ साल पर 8 घण्टे का काम करेंगे।
भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने भाजपा संगठन के आगामी अभियानों / कार्यक्रमो को बताते हुए कहा किसान मोर्चा कार्यक्रमो में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने सभी का आभार प्रकट करते हुए किसान मोर्चा द्वारा किसान हित मे अब तक किये गए कार्यो और संगठन द्वारा दिये गए अभियानों के बारे में विस्तार से बताया।बैठक को मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह,क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा संजय सिंह और क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा दिवाकर यादव ने सम्बोधित किया तथा संचालन महामंत्री राजेश कुशवाहा ने किया।बैठक में जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पांडेय,हरीश त्रिपाठी, हृदयलाल शर्मा, रणविजय सिंह, काशीपति शुक्ल , कर्मवीर सिंह सोलंकी, मुकेश राय, कंचन सिंह, भगवान यादव, रानू सिंह, अजित कुशवाहा, संगमलाल कन्नौजिया, रविन्द्र कुँवर, अजय सिंह अन्नू ,परवीन तिवारी के साथ सभी जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्ष/ मण्डल महामंत्री उपस्थित रहे।अंत मे सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने घर से लाये टिफिन का भोजन सामूहिक रूप से किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button