Breaking News

सरकार की सम्पत्ति को बेचकर गुमराह कर रही भाजपा सरकार : आशुतोष सिन्हा

सपा की आदिवासी,दलित एवं पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय आदिवासी, पिछड़ा, दलित महासम्मेलन शनिवार को टाउन क्लब मैदान दुद्धी पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने समाजवादी झंडा फहराकर किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों को भाजपा सरकार ने ठगने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने कहा था भाइयों बहनों मैं देश नही बिकने दुँगा, इसका मतलब अब समझ में आया कि उन्होंने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि वो देश को खुद बेचना चाहते थे। आज रेलवे, एयरपोर्ट, सरकारी सम्पति को बेच दिया गया है। भाजपा सरकार आदिवासी, पिछड़ों, दलितों के साथ छल कर ठगने का कार्य किया है। सभी को शिक्षित होने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है। संविधान बचाने के लिए लड़ना होगा। सरकार वनाधिकार द्वारा भौमिक अधिकार दिया गया जो बिल्कुल फर्जी है। तुलसी दास द्वारा लिखे गए रामचरित मानस पर बोलने पर हंगामा होता है। आरएसएस प्रमुख बोलते हैं तो सभी का मुंह बंद हो जाता है। आदिवासी हिन्दू नही है हिन्दू लिखने पर आरक्षण समाप्त हो जाएगा। आदिवासियों को देव, मूलभूत रीति रिवाज को नही भूलना चाहिए।

सुकालो देवी, पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि झूठो की सरकार चल रही है, आपको सावधान होने की जरूरत है। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि कनहर विस्थापितों की समस्या को हल करने में हम आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रभु सिंह, हरिहर यादव, अवधनारायन यादव, विद्वन्त घसिया, सेकरार अहमद, गौस मुहम्मद, दिनेश कुमार यादव, बुन्देल चौबे, राजू शर्मा ,अभिनय जायसवाल, परमजीत सिंह, दीपक जौहरी, अवधेश मिश्रा, प्रेम सागर पांडेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button