Breaking News

भाजपाईयों ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

बरहज, देवरिया। बरहज नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कैंप कार्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस दौरान विधायक दीपक मिश्र ने मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश दिन प्रतिदिन सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। अपराध तथा भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के साथ-साथ समावेशी रोजगार का सृजन हो रहा है।

भारतवर्ष को पुनः विश्व गुरु बनाने हेतु पूज्य योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने आज एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस दौरान विधायक दीपक मिश्र एवं अन्य सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी तथा दीर्घायु जीवन की कामना की।कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला महामंत्री अमित जायसवाल, राम जोखन निषाद, दीनबंधु सिंह, अजीत जायसवाल, हिमांशु पांडे, अर्जुन भारती, राजन जायसवाल मुकेश पटेल, विवेक गुप्ता, अभिषेक सिंह, रामजी सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, कोही सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button