Breaking News

भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

भटनी, देवरिया। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ रही है। पार्टियों के घोषित प्रत्याशी क्षेत्र में अपने पक्ष में जनता से आशीर्वाद की अपील कर रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को विधानसभा रामपुर कारखाना से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र चौरसिया ने भटनी क्षेत्र के महुराव, मठिया मंदिर, लक्ष्मीपुर, खोरी बारी, जिगना दीक्षित, पांडे चौराहा, भरे चौरा, नोनापार, पयासी, बिंदवालिया, भरौली में जनसंपर्क किया । भाजपा प्रत्याशी ने जनता से पुनः योगी सरकार बनाने और सरकार की जनप्रिय कार्यो को जनता को बताकर कमल के फूल पर मोहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान साथ में मंडल अध्यक्ष योगेश प्रजापति, महामंत्री जयप्रकाश मिश्र, विशंभर नाथ तिवारी, अभय नाथ त्रिपाठी, रितु शाही, अनूप राय, अमित तिवारी, आदि लोग रहे।
इस दौरान महामंत्री जय प्रकाश मिश्रा के घर पर प्रत्याशी सुरेंद्र चौरसिया द्वारा सलामत अंसारी गोलू प्रसाद अभिषेक प्रसाद संतोष यादव को कुरमौटा के प्रधान अवधेश यादव को पार्टी का पट्टा ओढा कर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

Related Articles

Back to top button