Crime

बलिया:छठ का फल खरीदकर घर जा रहे बाइक सवार चाचा भतीजा की ट्रेलर के टक्कर से मौत

भतीजा सेना का जवान और चाचा थे डिग्री कॉलेज में चपरासी

बलिया: जनपद बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान विजय कुमार 40 वर्ष एवं भतीजा ऋतिक कन्नौजिया 25 वर्ष ग्राम गोपालपुर निवासी के रूप में की गई। मृतक ऋतिक कन्नौजिया सेना का जवान बताया जा रहा है।

हादसे के समय दोनों बाइक से एक रिश्तेदारी से लौटने के दौरान बलिया से छठ पूजा के लिए फल खरीदकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच बलिया से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की घटनास्थल पर मौत ही गई। हालांकि आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

Related Articles

Back to top button