Crime

कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षकों की मौत

हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षकों की मौत हो गयी।दोनों शिक्षक एक ही विद्यालय में तैनात थे और बाइक से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। गंभीर हालत में दोनों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार पेड़ से टकरा गयी लेकिन उस पर सवार और चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button