Breaking News

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत

मीरजापुर । जिले के चुनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चुनार-राजगढ़ मार्ग पर रविवार की अपरान्ह् दुर्गा मंदिर के पास ट्रक से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई और बाइक पर बैठा दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मीरजापुर नगर के शुकलहां निवासी आशू मिश्रा (25) पुत्र लक्ष्मी नारायण मिश्र मूल निवासी सिधवार थाना हंडिया अपने साथी दीपक (26) पुत्र कलंदर निवासी शुकलहां बाइक से सक्तेशगढ़ की तरफ से लौट रहा था।

घायल दीपक ने बताया कि दोनों सक्तेशगढ़ घूमने गए थे और वहां से वापस आते समय लगभग तीन बजे दुर्गा मंदिर चुनार के पास ट्रक से पास लेते समय टक्कर हो गई। दुर्घटना में आशू मिश्रा ट्रक के चक्के के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ट्र्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग गया। वहीं गम्भीर रूप से घायल दीपक को चुनार सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में मृतक की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी पर क्षेत्राधिकारी रामानंद राय व कोतवाल गोपाल प्रसाद गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई की जा रही है।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button