Crime

महोबा में बाइकों की टक्कर,चार जिंदा जले,तीन गंभीर

महोबा :उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र मे मंगलवार को दो मोटर साइकिलों की आमने .सामने हुयी भिड़ंत मे लगी आग से झुलस कर बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने बताया कि ननोरा रोड मे चितइयन चौराहा के पास दो बाइकें अलग अलग दिशाओं से बेहद तेज रफ्तार मे आ रही थी कि तभी क्रांसिंग के दौरान चालको से असंतुलित होकर एक दूसरे से आमने .सामने टकरा गयी। बाइकों के टकरा कर जमीन मे गिरते ही उनकी पेट्रोल टंकिया फट गयी और उनमे आग लग गयी। यह सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि बाइक सवार लोग गाड़ियों से निकल नहीं पाए और आग मे जलकर एक मासूम बालक समेत चार लोग मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बाइको से छिटक कर दूर गिरे तीन लोगो को उठा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। तीनो घायलो की हालत नाजुक होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।मृतको मे मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के मिड़का निवासी ढाई साल के बालक राज और 22 वर्षीय ललतेश की शिनाख्त की जा सकी है। पुलिस द्वारा घटना मे दो अन्य मृतको के विषय मे जानकारी के प्रयास किये जा रहे है। दुर्घटना का शिकार हुये लोग रिश्तेदारी मे आयोजित विवाह समारोहो मे शामिल होने जा रहे थे। (वार्ता)

पीलीभीत में बाढ़ में फंसे 7 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट, मवेशियों को भी बचाया गया

Related Articles

Back to top button