
वाराणसी। 30 साल पुराने प्रकरण में बीएचयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंचल सिंह को कोर्ट ने बरी कर दिया। चंचल सिंह पर आरोप था कि जौनपुर में विकास खंड अधिकारी कार्यालय में मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान वहां पहुंचे और सरकारी काम में बाधा पहुंचाया था। ऐसे में जौनपुर में चंचल सिंह के खिलाफ 30 साल पहले यानी 1982 में 353, 189, 186 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
आरोप था कि चंचल सिंह निवासी बदलापुर जौनपुर ने विकास खण्ड अधिकारी महाराजगंज के कार्यालय में बिना किसी आदेश और सूचना के घूसे। उस वक्त कार्यालय का निरीक्षण मजिस्ट्रेट द्वारा किया जा रहा था। इनपर आरोप लगा कि ये वहां मजिस्ट्रेट से दुर्व्यवहार किया। खुद को बीएचयू छात्रसंघ का अध्यक्ष बताया साथ ही वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों को कड़े लहजे में फटकारा था। कोर्ट लंबी चली सुनवाई के बाद चंचल सिंह को बरी कर दिया।



