
श्याम महोत्सव में आये हुए भजन गायको ने माहौल को किया भक्तिमय
भजन सुन देर रात तक झूमने को मजबूर हुये श्रद्धालु
महराजगंज। सिसवा नगर पालिका स्थित श्रीश्याम मंदिर में चल रहे दो दिवसीय 44वें श्रीश्याम महोत्सव में बुधवार को आयोजित भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये भजन गायकों ने भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि देर रात तक श्रद्धालु थिरकने को मजबूर हो गए । श्रीश्याम जागरण का प्रारम्भ भजन गायक शिब्बू केडिया द्वारा गणेश वंदना से किया गया । इसके बाद शिब्बू केडिया द्वारा खाटू मेरा आ गया, हनुमत मेरो आदि प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

फतेहाबाद से आयी भजन गायिका परविंदर पलक ने अपना तो खाटू वाला, बाबा श्याम बाबा श्याम तेरे पास आया हूँ, क्यूं घबराऊँ मैं मेरा श्याम से नाता है आदि भजनों की स्वर लहरियों पर महिला व पुरुष श्रद्धालु देर रात तक थिरकते रहे। देवरिया के भजन गायक श्याम शर्मा की एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति ने देर रात तक माहौल को भक्ति के सराबोर कर दिया । इस दौरान गिरधारी केडिया, हरिराम भालोटिया, संतकुमार जालान, धीरज सिंहानिया, प्रह्लाद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, बबलू शर्मा, आशीष सुल्तानिया, अरुण टिबड़ेवाल , अशोक टिबड़ेवाल , जयप्रकाश टिबड़ेवाल , अनिता टिबड़ेवाल , दिनेश अग्रवाल, विकास सिंहानिया, सौरभ खेतान, प्रथम शर्मा, बलबीर शर्मा आदि श्याम प्रेमी मौजूद रहे।



