Breaking News

मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र एवं घर की चाबी

दुद्धी,सोनभद्र : मुख्यमंत्री आवास योजना 2022-23 के लाभार्थियों को मंगलवार को उनके नये आशियाना की चाबी व स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। प्रदेशव्यापी इस महाभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री केशवदास मौर्या द्वारा नवनिर्मित आवासों का वर्चुअल गृह प्रवेश किया गया।

इस क्रम में दुद्धी ब्लाक में 2022-23 में कुल 799 मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत किये गये हैं। जिसमें कुछ लाभार्थियों को खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह की उपस्थिति में ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी के कर कमलों द्वारा नये घर की चाबी एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।नये आशियाना की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।

ब्लाक प्रमुख श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रदेश की लोकप्रिय योगी सरकार ने हर गरीब को उसका अपना पक्का आशियाना देने का वीणा उठाया है। आने वाले अगले कुछ सालों में हर गरीब का सपना साकार होगा। यह सरकार सबका साथ सबका विश्वास पर काम कर रही है।जिसके कारण सारी विपक्षी पार्टियां हवा-हवाई हो चुकी हैं।

बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप हर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button