Crime

बलिया ने दामाद की गोली से ससुर की मौत

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में एक शिक्षक ने अपने चचेरे ससुर की गोली मार कर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बिल्थरा रोड कस्बे में वार्ड नंबर 10 में सोमवार रात करीब 11 बजे सरकारी सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के शिक्षक ने मनीष सिंह (40) ने कहासुनी के दौरान अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया । इस घटना में उसके चचेरे ससुर शत्रुघ्न सिंह (51) घायल हो गए वहीं अपनी ही गोली से मनीष सिंह खुद भी घायल हो गए । घटना के बाद दोनो घायलों को शामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र बिल्थरा रोड पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने शत्रुघ्न को बेतहर ईलाज के लिए रेफर कर दिया । मऊ ले जाते समय शत्रुध्न की मौत हो गई । (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button