UP Live

सीएम से मिली बलिया की चेयरमैन, सौंपा 7 करोड़ के विकास का मसौदा, चाहिए 11 किलोमीटर का नाला भी

बेल्थरारोड नगर के विकास के लिए भाजपा नेता दिनेश गुप्ता के साथ सीएम से मिली नप चेयरमैन रेनू गुप्ता .

बलिया: जनपद बलिया के आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के चतुर्दिक विकास के लिए नगर पंचायत चेयरमैन रेनू गुप्ता ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया और नगर के विकास के लिए मसौदा सौंपकर धन अवमुक्त करने की मांग की। पहली शिष्टाचार मुलाकात में उन्होंने सीएम को भगवान श्री राम जानकी एवं लक्ष्मण की प्रतिमा का स्मृति चिन्ह सौंपा। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन रेनू गुप्ता के साथ भाजपा नेता दिनेश गुप्ता भी मौजूद रहें।

इस मौके पर नप चेयरमैन ने नगर के विकास के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को 5 अलग अलग ज्ञापन सौंपा। इसके तहत कुल 7 करोड़ के विकास कार्य के साथ ही सिवरेज एवं नगर के मुख्य मार्ग में दोनों तरफ करीब 11 किलोमीटर लंबा नाला निर्माण की मांग किया है। नगर में तालाब संरक्षण, सड़क निर्माण, प्रकाश एवं सिवरेज की समुचित व्यवस्था को लेकर भी ज्ञापन सौंपा गया। सीएम ने सभी प्रस्ताव को नगर विकास के लिए महत्वपूर्ण बताकर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

जौनपुर में प्राइवेट बस पलटी, तीन महिलाओं समेत पांच की मौत

Related Articles

Back to top button