
आधुनिक भारत के निर्माण में बाबासाहेब का अतुलनीय योगदान- डाँ.रमापति राम त्रिपाठी
देवरिया । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत देवरिया नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने रामगुलाम टोला स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर उनकी जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर नमन किया और दलित बस्ती के बच्चों के बीच कापी, पेंसल और टॉफी बांट बाबा साहब की जयंती मनायी।

मुख्य अतिथि सदर सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहब का बहुत योगदान है।दलितों, पीड़ितों, वंचितों और शोषितों के कल्याण के लिए बाबासाहब का पूरा जीवन समर्पित रहा।बाबा साहब एक व्यक्ति नही थे,वे एक संकल्प का दूसरा नाम थे। वे हर पीड़ित,शोषित की आवाज थे।उनके विचार आज हमारी भाजपा की मोदी सरकार के लिए प्रेरणापुंज हैं। यही वजह है कि मोदी सरकार द्वारा सभी योजनाएं गरीब से गरीब को ध्यान में रखकर लागू की गई हैं और सामाजिक न्याय की दिशा में कई मानदंड तय किए हैं।
नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि बाबा साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे।उन्हें भारत की सीमा में बाधना सही नही है,उन्हें हम सभी को विश्व मानव के रूप में देखना चाहिये। इस दौरान संजय पाण्डेय,राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय,दिनेश गुप्ता,पवन कुमार गुप्ता,जितेंन्द्र जायसवाल बंटी, आशीष गुप्ता,रमेश वर्मा,अजय सिंह,अजित मिश्र,दंगल सिंह,गंगाशरण पाण्डेय,कृष्णकुमार उपाध्याय, मिथिलेश मिश्रा, दीपक वर्मा,प्रमोद पाण्डेय,अंकित वर्मा आदि रहे।
बरहज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई बाबासाहेब की जयंती
बरहज, देवरिया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बरहज नगर में आयोजित कार्यक्रम को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया| इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बरहज नगर मंडल के अध्यक्ष अभयानंद तिवारी ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सामाजिक समानता के पक्षधर थे तथा हमेशा गरीबों और वंचितों के हक की बात करते थे । उनका दिया हुआ संविधान आज देश को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य कर रहा है| इस अवसर पर विवेक गुप्त, अमित यादव, अशोक सोनकर ,गौरव जायसवाल ,अभिषेक सिंह, विनोद सोनकर,कैलाश जायसवाल, कोमल प्रसाद सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



