
दो राष्ट्र व्यवस्था के विरोधी थे बाबा साहब-शिवप्रताप
मोदी सरकार कर रही बाबा साहब के सपने को पूरा
देवरिया। महान समाज सुधारक भारतीय संविधान के शिल्पी ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जयंती पर आज कृतज्ञ राष्ट्र नमन कर रहा है। बाबा साहब द्वय राष्ट्र व्यवस्था के शुरू से विरोधी रहे थे।उनके इस सपने को आज मोदी सरकार पूरा कर रही है।बाबा साहब के सर्वसमावेशी विकास की विचारधारा को अपनाकर मोदी सरकार ने अपने आप को देश सेवा में समर्पित कर दिया है।बाबा साहब का विजन आज मोदी सरकार का संकल्प है।
उक्त बातें राज्यसभा में मुख्य सचेतक शिवप्रताप शुक्ला ने भाजपा देवरिया द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत बाबा साहब की जयंती पर टाउन हाल आडिटोरियम में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा।उन्होंने कहा कि बाबा साहब से जुड़े पांच तीर्थो को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया है।बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम भी भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने किया था।कांग्रेस व अन्य दलों ने हमेशा बाबा साहब के विचारों को कुचलने का काम किया है।हम सब आभारी हैं प्रधानमंत्री मोदी के जिन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर को सर्वाधिक सम्मान दिया।
सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भारत के संविधान में समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना का भाव डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने भारत के नागरिकों को दिया है।दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है तो इसमें बाबा साहब को पूरा श्रेय है।आज उन्ही के विचारों को लेकर दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र वाला देश भारत नयी प्रेरणा के साथ आगे बढ़ रहा है। गोष्ठी को विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्रा शाका,जिलाप्रभारी भाजपा सुनील गुप्ता,नपाध्यक्ष अलका सिंह ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने तथा संचालन अरुण सिंह,प्रमोद शाही ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान छठठेलाल निगम,मारकंडेय शाही,रविन्द्र कौशल किशोर,श्रीनिवास मणि, शिवकुमार राजभर,निर्मला गौतम,निशिरंजन तिवारी,विशम्भर मिश्रा,हेमन्त मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय, राजेश मिश्रा,भूपेंद्र सिंह,नित्यानंद पाण्डेय,रामशंकर चौहान,रामदास मिश्रा, धनुषधारी मणि, मनमोहन सिंह,नवीन सिंह,दिवाकर मिश्रा, अजय उपाध्याय,किरन गोंड़,ममता शाह,रजनी पाण्डेय,सीमा जायसवाल,मधु जायसवाल,अभय नाथ तिवारी,रमेश वर्मा,दिनेश शुक्ला, वीरेंद्र सिंह,तेजबहादुर पाल,मारकंडेय गिरी,उग्रसेन राव,प्रवीण मल्ल, पवन मिश्रा,पंकज मणि, वीरेंद्र मणि, जयप्रकाश मणि, कृष्णनंद गिरी,अमरनाथ पाल,दिवाकर यादव,रामाशीष प्रसाद,ग़ोविन्द चौरसिया,राहुल कुमार,शुभम मणि,विनोद दीक्षित,अंकुर राय,राजकुमार उपाध्याय,राजन यादव,जितेंन्द्र सिंह,संजय पाण्डेय,राजेश निषाद,अशोक तिवारी,आशुतोष मणि आदि रहे।
स्वच्छता सैनिकों का हुआ सम्मान
बाबा साहब की जयंती पर आयोजित गोष्ठी के अंत मे 50 सफाई कर्मचारियों का जनप्रतिनिधियों ने अंग वस्त्र देकर सम्मान किया।



