Breaking News

आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

लखनऊ । आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने मंगलवार को लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। दिनेश लाल यादव ने मुख्यमंत्री को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर और भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया। आजमगढ़ से लोकसभा का उप चुनाव जीतकर पहली बार दिनेश लाल यादव लखनऊ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद निरहुआ ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से भी मुलाकात की।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा कि यह सुशासन की जीत है। आजमगढ़ की जीत केन्द्र की मोदी और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव पहुंच रही हैं और बिना भेदभाव के सबको लाभ मिल रहा है।

दिनेश लाल यादव ने कहा कि जनता ने हमें अभिनेता बनाया था और अब जनता ने आशीर्वाद देकर हमें नेता बनाया है। आजमगढ़ की जनता ने अखिलेश यादव को यहां से सांसद बनाया था। अखिलेश ने आजमगढ़ को छोड़ दिया। जबकि मोदी और योगी ने आजमगढ़ के लिए काम किया।निरहुआ ने कहा कि गुण्डागर्दी पर रोक लगी है। जनता विकास चाहती है। हम जनता के बीच रहकर सेवा करेंगे। अखिलेश भ्रम में जीते रहें।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button