दुद्धी, सोनभद्र : रामकृष्ण मिशन की 125वीं वर्षगांठ पर वृहस्पतिवार को डीहवार बाबा परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवीबीपी के कार्यकर्ता नित्यानंद मिश्रा व नीरज गुप्ता की अगुवाई में सोनांचल इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकालकर की गई।
शोभायात्रा कस्बा के प्रमुख मार्गों से होते हुए डीहवार बाबा धाम पहुंचकर सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार परिषद उप्र/उत्तराखंड के तत्वाधान में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। युवा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आईटीआई के प्रधानाचार्य जीएस यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं नंदकिशोर तिवारी, रविन्द्र जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, डॉ गौरव सिंह, कमलेश मोहन, दिलीप पांडेय, अनिल गुप्ता अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज स्वामी जी की जयंती पूरे विश्व में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे स्वामी विवेकानंद जी विकट परिस्थितियों में भी अपने आदर्शों से समझौता नही किया। युवाओं में हमेशा उत्साह एवं ऊर्जा का संचार करते रहे।जिसके कारण आज के दिन हम सब उनकी जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, राजेश्वर श्रीवास्तव, राजू शर्मा, सतेंद्र कुमार चंद्रवंशी, अजय चंद्रवंशी, पवन सिंह, बबलू कश्यप सहित सैकड़ो गणमान्य व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



