NationalState

नाथुला में हिमस्खलन से छह लोगों की मौत, 150 लोगों के फंसे होने की आशंका

गंगटोक : सिक्किम में चीन की सीमा के समीप नाथुला में मंगलवार को हिमस्खलन से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 150 से अधिक के फंसे होने की आशंका है।हिमस्खलन की घटना दोपहर 12.15 बजे गंगटोक से करीब 25 किलोमीटर दूर जवाहरलाल नेहरू मार्ग से करीब 15 मील की दूरी पर पर हुई।

इस मार्ग पर के बर्फ से ढके पहाड़ी किनारे के पास मौजूद यह क्षेत्र गंगटोक को त्सोमगो झील और नाथुला सीमा के पर्यटन स्थलों से जोड़ता है।प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक करीब 30 लोगों को बचाया गया है और उन्हें मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नाथुला में बचाव अभियान की निगरानी कर रहे गंगटोक के पुलिस अधीक्षक तेनजिंग लोडेन लेपाच ने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

स्थानीय टैक्सी चालकों के साथ सीमा सड़क संगठन, पुलिस और सेना हिमस्खलन में दबे लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने के बाद फंसे हुए लगभग 350 अन्य लोगों को बचा लिया गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button