
शुभ संयोग जुड़ा है योगी के सरकारी आवास से: दूसरी बार आये पीएम मोदी
2017 के बाद दूसरी बार सीएम योगी के सरकारी आवास पर गये पीएम.इससे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी आ चुके हैं मुख्यमंत्री आवास पर.उप राष्ट्रपति वेंकेया नायडू भी 2018 में आये थे सीएम आवास.
लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5,कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास कुछ मायनों में काफी शुभ रहा। यह सुखद संयोग रहा कि जबसे योगी मुख्यमंत्री बन कर यहाँ आये तब से यहाँ बड़ी बड़ी हस्तियां आ चुकी हैं वह भी प्रोटोकॉल से हटकर। सोमवार को जब पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ मुलाकात और मीटिंग की तब यह उनकी प्रधानमंत्री रहते दूसरी विज़िट थी।
इससे पहले पिछली बार जब प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे तो राष्ट्रपति चुनाव से पहले का मौका था।योगी के पहले कार्यकाल में 20 जून 2017 को पीएम 5, कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर आये थे। इसमें विपक्ष के नेताओं, धर्मगुरुओं सहित दूसरे खास मेहमान भी बुलाए गए थे। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी 5 कालिदास मार्ग पर पहुंचे थे। कोविंद 25 जून 2017 में जब राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित हुए थे तब वहां पर वो भाजपा एवं सहयोगी दलों के सांसदों और विधायकों का समर्थन मांगने योगी के घर पहुंचे थे। आपको बता दे 24 जनवरी 2018 को उप राष्ट्रपति वेंकेया नायडू भी अपने लखनऊ आगमन पर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास गए थे।
प्रधानमंत्री मोदी की योगी मंत्रिमण्डल के सदस्यों से मुलाकात
लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली और निर्वाण स्थली के बाद सोमवार की शाम प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। अमौसी हवाई अड्डे पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक के अलावा अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री आवास पांच कालिदास मार्ग पहुंचे। यहां पर योगी मंत्रिमण्डल समूह के साथियों के साथ फोटो खिंचावाई।देश में 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की योगी के मंत्रियों से यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। भाजपा ने इस बार 75 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। उप्र में 80 लोकसभा सीटें हैं।



