Varanasi

एटीएम कार्ड बदल निकाला हजारों रुपए

वाराणसी।सारनाथ स्थित पुराना आरटीओ चौराहे के पास एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने हजारों रूपये निकाल लिया। मामले की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार गंज स्थित बुद्धनगर कालोनी निवासी विकानू प्रजापति का खाता कचहरी स्थित स्टेट बैंक में है। वह जरूरत का सामान खरीदने को लेकर पुराना आरटीओ चौराहे के समीप स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गया। एटीएम से पैसा निकालने की जानकारी न होने पर उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति से पैसा निकालने में मदद ली। मौका देख उक्त व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदल दिया। मंगलवार की सुबह मोबाइल पर मैसेज आया कि तीन बार एटीएम का इस्तेमाल लगभग 13 हजार रुपये निकाल लिया। इस प्रकरण में भुक्तभोगी ने स्थानीय थाने पर तहरीर दे दी।

Related Articles

Back to top button