Breaking News

वाणिज्यकर के असिस्टेंट कमिश्नर और जीडीए के अवर अभियंता निलंबित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने दायित्वों की पूर्ति में लापरवाही बरतने और भ्रष्टाचार के आरोप में एक सहायक आयुक्त एवं एक अवर अभियंता को निलंबित कर दिया।मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक बस्ती जिले में सहायक आयुक्त (प्रभारी) वाणिज्य कर सचल दल, आशुतोष मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद में बिना नक्शा स्वीकृति किये अवैध रूप से बहुमंजिला इमारत निर्मित किए जाने के प्रकरण में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता शिव ओम को भी निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button