कन्नौज में असीम अरुण जीते और नकुड़ में धर्म सिंह सैनी हारे
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गुरुवार को हो रही मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित 28 सीटों के चुनाव परिणाम में 25, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में गये हैं, जबकि दो सीट समाजवादी पार्टी (सपा) और एक सीट जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने जीती है।
चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव परिणाम के तहत कानपुर के पूर्व पुलिस आयुक्त असीम अरुण कन्नौज सीट पर बतौर भाजपा उम्मीदवार चुनाव जीत गये हैं। वहीं चुनाव से ठीक पहले सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री डा धर्म सिंह सैनी नकुड़ सीट पर भाजपा के मुकेश चौधरी से लगभग 31 हजार वोट से चुनाव हार गये। सपा ने अभी तक जो सीट जीती है वह सहारनपुर की बेहट सीट है। इस सीट पर सपा के उमर अली खान ने भाजपा के नरेश सैनी को 37 हजार मतों से परास्त किया।



