
पीपीगंज,गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज के निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर ब्लाक भरोहिया के सभागार में वार्ड प्रभारियों और वार्ड संयोजकों की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत के चुनाव में इस बार पीपीगंज में भी बड़ी जीत हासिल करेगी। क्षेत्रीय मीडिया नवीन पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुआ कहा आप सभी लोग मतदाताओं के बीच जाकर सरकार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों के बारे में अवश्य बताए जिसका लाभ ले सकते है।

चुनाव प्रभारी हरिकेश मणि त्रिपाठी ने कहा सभी 19 वॉर्ड के संयोजक व प्रभारी अपने वार्डो में सभी नागरिकों से संवाद कायम करे और उनको अपने से जुड़ने के लिए प्रेरित करे।मंडल प्रभारी धर्मेंद्र मिश्र ने बैठक में आए हुए सभी आगुंतको का ह्रदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी लोगो के सहयोग से नगर पंचायत पीपीगंज के सीट भाजपा जीतेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश चौधरी मंडल अध्यक्ष ने किया। बैठक में मनोज अग्रहरि चुनाव संयोजक,शेषमणि त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष,प्रदीप छापड़िया मतदाता प्रमुख,राकेश अग्रहरि बूथ प्रबंधन,अजीत सिंह मंडल महामंत्री, मार्केंडेय चौरसिया पूर्व मंडल अध्यक्ष और शरद गुप्ता मीडिया व् आईटी सेल प्रमुख सहित 19 वार्डो के संयोजक व प्रभारी शामिल रहे।



