Entertainment

अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ रिलीज

पटना : भोजपुरी अभिनेता-गायक अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना ‘पहिलकी छोड़ देंगे हम’ रिलीज हो गया।पहिलकी छोड़ देंगे हम गाना कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल के साथ सारेगामा हम भोजपुरी ने कॉलिब्रेशन के साथ रिलीज किया गया है।पहली बार कल्लू ने सारेगामा से कॉलिब्रेट कर कोई गाना रिलीज किया है।

सारेगामा के एमडी विक्रम मेहरा ने कहा कि सारेगामा हिंदुस्तान की सबसे पुरानी और बड़ी कंपनी है। 125 साल पुरानी कंपनी है। देश की सबसे अधिक बोली जानी वाली दूसरी भाषा भोजपुरी है। उसको समझने और बोलने वाले इतने लोग है। हमे लगा कि देश के हर हिस्से में भोजपुरी म्यूजिक को दिखाएं, हमने बड़ा इनवेस्टमेंट करना शुरू किया। मुझे बड़ा गर्व है कि हमने भोजपुरी म्यूजिक का कुछ हद तक चेहरा बदला है। अब लोग भोजपुरी गाने की बात कर रहे हैं।

दूसरे राज्यों में भी इसकी डिमांड बढ़ी है। हम आने वाले दिनों में फिल्में भी बनाएंगे। गानों की तरह इसमें भी बदलाव देखेंगे। भोजपुरी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे बड़े कलाकारों के साथ भी डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनरशिप करेंगे, और दूसरे कलाकारों के साथ में करेंगे।, आज पूरे देश में सारेगामा पहली बार यह पार्टनरशिप कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के साथ कर रहा है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button