State

सियाचिन में सेना के टेंट में आग , एक अधिकारी की मौत, तीन सैनिक घायल

नयी दिल्ली : लद्दाख के सियाचिन में बुधवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक टेंट में आग लगने से सेना के एक कैप्टन की मौत हो गयी जबकि एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित तीन अन्य सैनिक घायल हो गये।हादसे में तीन कुली भी झुलस गये। घायल सैनिकों को उपचार के लिए अस्पाल में भर्ती कराया गया है।सेना के अनुसार यह हादसा आज तड़के हुआ तथा सैनिक आग की चपेट में आने से झुलस गये। घायलों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button