Breaking NewsNational

आज एनसीबी के सामने पेश होंगी अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रैंड

मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत केस में आए ड्रग एंगल के बाद एनसीबी बॉलीवुड में फैली ड्रग्स की जड़ों तक पहुंचने की कोशिशों में पूरी तरह से जुटी हुई है। इसमें दीपिका पादुकोण से लेकर श्रद्धा कपूर तक कई बॉलीवुड हस्थियों से एनसीबी पूछताछ कर चुकी है। इन्हीं हस्तियों में कुछ ही दिनों पहले एक और नाम शामिल हुआ और वो था अर्जुन रामपाल का। पहले अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रैंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई को ड्रग केस में हिरासत में लेने के बाद हाल ही में एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर छापा मारा था। छापेमारी के बाद अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला को पूछताछ के लिए समन भी जारी किया गया था। इसी समन के तहत आज गैब्रिएला एनसीबी के सामने सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए पेश होंगी। वहीं अर्जुन रामपाल की बात करें तो वो गुरुवार यानी की 12 नवंबर को एनसीबी के सामने पेश होंगे।

सोमवार को एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी की थी जिसके दौरान एक्टर के सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को एनसीबी ने अपने कब्जे में ले लिया था। मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट समेत 11 आइटम सीज किये गये। साथ ही कुछ कागजात भी एनसीबी ने अपने कब्जे में किए।

अर्जुन रामपाल के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स का नाम भी ड्रग केस में सामने आ चुका है। को जमानत मिलते ही एनसीबी ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग केस में 18 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को जमानत मिलते ही एनसीबी ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

18 अक्टूबर को एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स ने एनडीपीसी की स्पेशल कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। इन शर्तों के मुताबिक अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को विदेश यात्रा करने की इजाजत नहीं थी और साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट भी जमा करना था। लेकिन अब एनसीबी ने एक बार फिर से अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button