Breaking News

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामला : अदालत में डेढ़ घंटे चली बहस, अगली सुनवाई 6 अप्रैल को

ईदगाह कमेटी के अधिवक्ता और सचिव तनवीर अहमद रखा अपना पक्ष

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले को लेकर मंगलवार को जनपद के जिला जज राजीव भारती की अदालत में रिवीजन पर सुनवाई हुई। चार प्रतिवादी पक्ष अधिवक्ता और वादी पक्ष अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित रहे। डेढ़ घंटे बहस होने के बाद मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी। गौरतलब हो कि, दो साल पूर्व 25 सितंबर को कृष्ण भक्त रंजना अग्निहोत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मालिकाना हक को लेकर भक्त की हैसियत से न्यायालय में पहली पिटीशन दायर की गई थी। यही नहीं, समय-समय पर वादी प्रतिवादी पक्ष अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित रहकर अपना पक्ष रखा।

मंगलवार को उक्त मामले में जिला जज राजीव भारती की अदालत में ईदगाह कमेटी ने वाद प्रस्तुत करने के आधार पर अपना पक्ष रखा। इस बारे में ईदगाह कमेटी के अधिवक्ता और सचिव तनवीर अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि रंजना अग्निहोत्री आदि द्वारा दायर किए गए वाद को निचली अदालत खारिज कर चुकी है, जिसका रिवीजन जिला जज की अदालत में किया गया है। हमनें अदालत में करीब डेढ़ घंटा बहस कर ईदगाह कमेटी की ओर से पक्ष रखा। अदालत में हमारी बहस अभी जारी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति की ओर से अदालत में उपस्थित रहे अधिवक्ता मुकेश खंडेलवाल ने भी बहस की। उन्होंने बताया कि अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 6 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। (हि.स.)

Related Articles

Back to top button