Breaking News

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

30 अप्रैल से बढ़ाकर आवेदन की तिथि हुई पांच मई.छह जून से शुरू होंगी पॉलीटेक्निक संस्थाओं की प्रवेश परीक्षाएं

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में राजकीय, अनुदानित एवं निजी क्षेत्र की पालीटेक्निक संस्थाओं में चल रहे विभिन्न डिप्लोमा व पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश हेतु आनलाइन सीबीटी प्रवेश परीक्षाएं छह जून से 10 जून तक होंगी। यह परीक्षाएं प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित करायी जाएंगी। जानकारी देते हुए प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा हेतु आनलाइन आवेदन प्रक्रिया उप्र प्राविधिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर 15 फरवरी से चल रही है, जिसकी अन्तिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है।

प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि व्यापक जनहित में उक्त आवेदन की अन्तिम तिथि 30 अप्रैल को बढ़ाते हुए पांच मई निर्धारित की गयी है। अन्तिम तिथि के उपरान्त आवेदनकर्ता सात मई से 12 मई तक आवेदन-पत्रों की त्रुटियों को आनलाइन सुधार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र व हाल टिकट 30 मई से डाउनलोड किये जा सकेंगे। वर्ष 2022 की आनलाइन व सीबीटी आधारित प्रवेश परीक्षा से सम्बन्धित निर्देश एवं अन्य नवीनतम जानकारी परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जायेगी।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button