Breaking News

अनपरा ने शाहगंज को 75 रनों से हराकर अगले चक्र में किया प्रवेश

अनपरा के विश्वजीत बने मैन आफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र : टाऊन क्लब के तत्वाधान में स्थानीय टीसीडी क्रीड़ांगन पर चल रहे 36वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में अनपरा की टीम ने शाहगंज को 75 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर गई। टॉस अनपरा ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अनपरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 223 रन पर बनाये। जिसमें विश्वजीत ने 6 छक्के व 5 चौके की मदद से 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं अमित ने 1 छक्के व 4 चौके की मदद से 37 रन, निखिल ने 3 छक्के व 2 चौके की मदद से 30 रन व विशाल ने भी 3 चौके की मदद से 30 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए शाहगंज के ओसामा ने 2 विकेट और ईशान व फैज ने 1-1 विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी शाहगंज की टीम ने 16.6 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रनों पर सिमट गई। जिसमें अर्पित ने 2 छक्का और 5 चौका की मदद से सर्वाधिक 37 रन,सुजीत ने 4 चौका की मदद से 28 रन और फैज ने 2 छक्के की मदद से 21 रन बनाए। अनपरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया। वहीं अंकित ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट और विश्वजीत ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट झटके। अनपरा के खिलाड़ी विश्वजीत को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी भारत सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर इकबाल कुरैशी व सुनील कुमार ने किया।जबकि कमेंट्री वरुण जौहरी,सुनील जायसवाल, जितेंद्र जौहरी ने किया। बुधवार का मैच मुम्बई और चंदौली के बीच मैच खेला जाएगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button