Breaking News

बाल साहित्य पुरस्कार के लिए क्षमा शर्मा के नाम की घोषणा

भगवंत अनमोल को साहित्य अकादमी का युवा साहित्य पुरस्कार.साहित्य अकादमी ने 2022 के युवा पुरस्कारों एवं बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की

नई दिल्ली । साहित्य अकादमी ने वर्ष 2022 के साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार और बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा कर दी। इन पुरस्कारों के लिए पुस्तकों का चयन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए किया। मराठी भाषा के युवा पुरस्कार और संथाली भाषा के लिए बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा बाद में होगी।

साहित्य अकादमी के सहायक संपादक अजय कुमार शर्मा के मुताबिक, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में बुधवार को अकादमी के कार्यकारी मंडल की नई दिल्ली में हुई बैठक में इन पुरस्कारों पर अंतिम निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि पुरस्कृत युवा लेखकों को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50 हजार रुपये की राशि बाद में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे। युवा पुरस्कार से पुरस्कृत पुस्तकों में 10 कविता-संग्रह, 6 कहानी-संग्रह, 3 उपन्यास एवं एक-एक व्यंग्य संग्रह, निबंध संग्रह, यात्रा-वृत्तांत एवं जीवनी शामिल हैं।

बाल साहित्य से पुरस्कृत लेखकों को पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50 हजार रुपये की राशि 14 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे। पंजाबी भाषा में इस वर्ष पुरस्कार नहीं दिया जा रहा है तथा संथाली भाषा में पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी। बाल साहित्य के लिए पुरस्कृत पुस्तकों में 9 कहानी-संग्रह, 7 कविता-संग्रह, 5 उपन्यास एवं एक निबंध-संग्रह हैं।

युवा पुरस्कार से पुरस्कृत पुस्तकें एवं लेखक-

चोकी अरु अन्यान्य गल्प (कहानी-संग्रह, असमिया, ले. प्रद्युम्म कुमार गोगोई), लिखे किछु होय ना (कविता-संग्रह, बांग्ला, ले.सुमन पतारी), गां फुजानाय मासे दाउ (कहानी-संग्रह, बोडो, ले. अलंबार मुसाहारि), कठपुतली (कहानी-संग्रह, डोगरी, ले. आशु शर्मा), टेल्स ऑफ़ हज़ारीबाग- (एन इंटिमेट एक्सप्लोरेशन ऑफ़ छोटानागरपुर प्लेटो यात्रा-वृत्तांत, अंग्रेजी, ले. मिहिर वत्स), राजा रवि वर्मा (जीवनी, गुजराती, ले. भरत खेनी), प्रमेय (उपन्यास, हिंदी, ले. भगवंत अनमोल), नीलकुरिंजी (कहानी-संग्रह, कन्नड, ले. दादापीर जैमन), ब्रांदे बरस पेठ (कहानी-संग्रह, कश्मीरी, ले. शाइस्ता ख़ान), तालो (निबंध-संग्रह, कोंकणी, ले. मायरन जेसन बार्रेटो), खुरचनभाइक कछमच्छी (व्यंग्य-संग्रह, मैथिली, ले. नवकृष्ण ऐहिक), मेज्हुकूथ्रिक्कू स्वन्थं थीप्पेत्ति (कविता-संग्रह, मलयालम्, ले. अनघा जे. कोलाथ), लोइयुम्बा (उपन्यास, मणिपुरी, सोनिया खुन्द्रकपम), देशको अनुहार (कविता-संग्रह, नेपाली, ले. रोशन राय ‘चोट’), लंथान (कहानी-संग्रह, ओड़िआ, ले. दिलीप बेहरा), पंजतीले (कविता-संग्रह, पंजाबी, संधू गगन), अैनांण (कविता-संग्रह, राजस्थानी, ले. आशीष पुरोहित), श्रीमतीचरित्रम् (कविता-संग्रह, संस्कृत, श्रुति कानिटकर), जनम दिसोम उजारोग काना (उपन्यास, संताली, ले. साल्गे हांसदा), सिंधियत जी सुरहाणि (कविता-संग्रह, सिंधी, ले. हिना आसवाणी), थानिथिरुक्कुम अरालिकालिन मथियम (कविता-संग्रह, तमिल, पी. कालीमुथु), यालई पूडसिंदी (कविता-संग्रह, तेलुगु, ले. पल्लीपटटू नागराजू), गिरयाह (कविता-संग्रह, उर्दू, ले. मक़सूद आफ़ाक)।

बाल साहित्य पुरस्कार से पुरस्कृत पुस्तकें एवं लेखक हैं

दनगोर मनुहोर साधु (निबंध-संग्रह, असमिया, ले. दिगंत ओज़ा), चार पाँच जोन बोंधु (कहानी-संग्रह, बांग्ला, ले. जय मित्र), लांगोनानि बखालि गथ’, (उपन्यास, बोडो, ले. देवबार रामसियारि), सिक्ख-मत (कहानी-संग्रह, डोगरी, ले. राजेश्वर सिंह ‘राजू’), महाभारत फॉर चिल्ड्रन (कथासाहित्य’ पौराणिक कथाएं, अंग्रेज़ी, ले. अर्शिया सत्तार), खिस्कोली ने कंप्यूटर छे लेवु (कविता-संग्रह, गुजराती, ले. कीर्ति गोस्वामी), क्षमा शर्मा की चुनिंदा बाल कहानियां (कहानी-संग्रह, हिंदी, ले. क्षमा शर्मा), बावाली गुहे (उपन्यास, कन्नड, ले. तमन्ना बीगारा), दाइएल (कविता-संग्रह, कश्मीरी, ले. कमर हमीदुल्लाह), मयुरी (उपन्यास, कोंकणी, ले. ज्योति कुंकलकर), उड़न-छू (कहानी-संग्रह, मैथिली, ले. वीरेंद्र झा), चेक्कुट्टि (उपन्यास, मलयालम्, ले. सेतु (ए. सेतुमाधवन)), टॉमथिन अमसुंग खुजी (कहानी-संग्रह, मणिपुरी, ले. नाओरेम लोकेश्वोरे सिंह), पियूची वही (उपन्यास, मराठी, ले.संगीता बर्वे), कोपिलाका रङहरू (कविता-संग्रह, नेपाली, ले. मीना सुब्बा), कोलाहल ना हलाहल (कहानी-संग्रह, ओडिआ, ले. नरेंद्र प्रसाद दास), माछलयां रा आंसू (कविता-संग्रह, राजस्थानी, ले. विश्वामित्र दाधीच), सचित्रम् प्रहेलिकाशतकम् (अभिनवसंस्कृतप्रहेलिकाः), (कविता-संग्रह, संस्कृत, ले. कुलदीप शर्मा), अनोखियुन आखानीयुन (कहानी-संग्रह, सिंधी, ले. मनोहर निहलानी), माल्लिगाविन वीदु (कहानी-संग्रह, तमिल, ले. जी. मीनाक्षी), बालाला ताता बापूजी (कविता-संग्रह, तेलुगु, ले. पाट्टिपाका मोहन), हौसलों की उड़ान (कविता-संग्रह, उर्दू, ले. ज़फर कमाली)।(हि.स.)

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: