
मतदान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लिया संकल्प
भटनी, देवरिया । भटनी बीआरसी परिसर में गुरूवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शतप्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लिया। कार्यकत्रियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपना हस्ताक्षर बनाया। कार्यक्रम में बीईओ बीरबल राम ने सर्वाधिक मतदान कराने के लिए सभी से अपील किया। नोडल ओपी शुक्ल ने कहा कि कार्यकत्रियां गांव की हर महिलाओं के सम्पर्क में रहती हैं। ऐसी महिलाएं जो घर में रहती हैं, उन्हें भी मतदान के दिन सबसे पहले मतदान के लिए प्रेरित करे ताकी जनपद प्रदेश में मतदान कराने में अव्वल आए।
मारूत नंदन ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक को मत देने का अधिकार है। 3 मार्च को बूथ पर सर्वाधिक मतदान हो इसके लिए सभी को प्रयासरत होना होगा। ऐसी आंगनबाड़ी कार्यत्रियां जो बीएलओ आदि का कार्य भी देख रहीं हैं वह पर्ची बांटते समय मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करें। इस दौरान सभी सुपरवाईजर तथा एफएलएन का प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकगण भी मौजूद थे। लोगों ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में भी हिस्सा लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी कार्यकर्तियो को इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण की जानकारी दी गयी। प्री प्राइमरी कक्षा संचालन का एकदिवसीय प्रशिक्षण भी सम्पन्न हुआ।
इस दौरान यामिनी राय, पूजा गुप्ता, विशाल कुमार सिंह, प्रमोद ओझा, मनोज कुमार तिवारी, बृजेश कुमार यादव, प्रमोद मिश्र, पवन कुमार , बृजेश गुप्त, शबनम खातून, अवनीश तिवारी, सीता देवी, निर्मला देवी, रीता देवी, माधव शुक्ल, उर्मिला देवी, प्रीती आर्या, मुन्नी देवी आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।



